कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अढ़ौली निवासी मणिशंकर ने बताया कि वह प्राइवेट शिक्षक हैं। उनकी बहन इलाके के गरौली गांव में ब्याही है। पीड़ित के अनुसार बहनोई मनोज कुमार ने अपने घर पर डिजिटल लाइब्रेरी खोल रखी है। इसकी वह देखरेख भी करते हैं। आरोप है कि तीन फरवरी की शाम गरौली गांव का ही रहने वाला झरलू सरोज पुत्र रामलाल लाइब्रेरी में घुसकर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की बात को लेकर गाली देने लगा। मना करने पर शिक्षक को तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए। गुरुवार को उसने फिर से अभद्रता की। शिक्षक की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...