मुंगेर, अप्रैल 23 -- मुंगेर, रणजीत कुमार ठाकुर। एक संवाददाता मुंगेर विश्वविद्यालय एवं इसके अंतर्गत आने वाले अधिकांश कॉलेजों में जहां छात्रों के बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं है, वहीं लाखों रुपये की पुस्तकें खरीदी गई हैं। सूत्रों के अनुसार यह मामला पिछले कुलपति एवं प्रभारी कुलपति के कार्यकाल से जुड़ा हुआ है। पुस्तकों की इस खरीद में सूत्र के अनुसार घोटाले की बू आ रही है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली स्थिति जमालपुर कॉलेज, जमालपुर की है, जहां लगभग 13 लाख 65 हजार रुपये की पुस्तकें खरीदी गई हैं, लेकिन उन्हें रखने के लिए कॉलेज में न तो कोई उचित स्थान है और न ही लाइब्रेरी जैसी मूलभूत सुविधा। यहां स्थिति यह है कि, खरीदी गई अधिकतर किताबें जमीन पर रखी गई हैं। ज्ञात हो कि, जमालपुर कॉलेज में पुस्तकों की यह खरीद पिछले प्रभारी कुलपति के कार्यकाल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.