वाराणसी, जून 25 -- रामनगर। पंचवटी (रामनगर) में लाइब्रेरी के बाहर सोमवार रात लगभग 10 बजे भीटी निवासी 18 वर्षीय रवि सोनकर नामक छात्र को आधा दर्जन लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। रामनगर पुलिस ने सुमित यादव सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रवि सोनकर के पिता गुड्डू सोनकर ने बताया कि उनका पुत्र पंचवटी स्थित लाइब्रेरी गया था। पढ़ने में निर्धारित समय से अधिक हो गया। इस पर उसी लाइब्रेरी में पढ़ने वाले अन्य छात्रों से लाइब्रेरी बंद करने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उन लोगों ने लाइब्रेरी में ताला जड़ दिया। किसी तरह से लाइब्रेरी का दरवाजा खोला। जब रवि सोनकर घर जाने लगा, तभी सुमित यादव के साथ आए आधा दर्जन लोगों ने उसे मार पीटकर घायल कर दिया। इसकी सूचना रवि ने अपने परिवार वालों को दी। रात में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में रवि सोनकर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.