उरई, नवम्बर 7 -- रामपुरा। रामपुरा थाना अंतर्गत ऊमरी स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने गईई कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर की एक किशोरी गुरुवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गई। जिसका शव गुरुवार रात 150 किलोमीटर दूर कानपुर के समीप चकरपुर मंडी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी राजेंद्र चौधरी की 20 वर्षीय पुत्री दिव्या भारती बीते 6 नवंबर को रामपुरा थाना अंतर्गत ऊमरी स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने गई थी। बताया गया कि पढ़ाई समाप्त करने के बाद वह दोपहर लगभग 12 बजे घर के लिए रवाना हुई, लेकिन अपने घर नहीं पहुंची। परिजनों ने जब सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, तो उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने रामपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.