लोहरदगा, दिसम्बर 17 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा प्रखंड सह अंचल कार्यालय, लोहरदगा में एनडीआरएफ नौवीं बटालियन, पटना की टीम द्वारा बुधवार को लाइफ सेविंग स्किल के बारे अधिकारियों-कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जागरूक किया गया। एनडीआरएफ द्वारा सड़क दुर्घटना के उपरांत बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी दी गयी। किसी को हार्ट अटैक आने के बाद कैसे सीपीआर दी जाय यह बताया गया। लोहरदगा जिले के वज्रपात संभावित क्षेत्र है। इसे लेकर वज्रपात के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे बताया गया। जागरूकता में सर्पदंश से बचाव की जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त बाढ़, नौकायन आदि की भी जानकारी अधिकारियों-कर्मियों को दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...