बेगुसराय, नवम्बर 21 -- बरौनी, निज संवाददाता। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान के अंतर्गत सोनपुर मंडल से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों व पेंशनरों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट को लेकर विशेष शिविरों का आयोजन स्टेशनों व कार्यालयों में किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह शिविर मंडल के कुल चार स्थानों सोनपुर, बरौनी, गढ़हरा व खगड़िया में आयोजित किए जाएंगे। बरौनी व खगड़िया में 24 व 25 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक व गढ़हरा व सोनपुर में 26 व 27 नवंबर को कैंप लगेगा। शिविरों का उद्देश्य अधिकाधिक पेंशनधारकों को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना है ताकि वे अपनी पेंशन निर्बाध रूप से प्राप्त कर सकें। इसके लिए सोनपुर मंडल द्वारा चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें एसएसओ, कल्याण निरीक्षक, सीनियर एकाउंटेंट, मुख्य कार्यालय अधीक्षक व कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.