मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा अवैध रूप से संचालित चिकित्सा संस्थानों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नर्सिंग होम की जांच तेज हो गई है। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने गुरुवार को जौली रोड पर मायशा हॉस्पिटल तथा लाइफलाइन मेडिकेयर पर छापा मारकर औचक निरीक्षण किया। बिना पंजीकरण चल रही इन नर्सिंग होम का कार्रवाई से पहले नोटिस देकर छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों के कमपाउंडरों ने इन अस्पतालों का अवैध रूप से संचालन किया हुआ है। सहारनपुर के एडी हेल्थ ने पिछले दिनों सीएमओ व सभी एमसीएमओ के साथ बैठक की थी। इसमें उन्होंने सभी को निर्देश दिए थे कि मुजफ्फरनगर में बड़ी संख्या में बिना पंजीकृत नर्सिंग व क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को एसीएमओ डा. अजय कुमार ने टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्...