बलिया, मई 13 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। लाइन लॉस को कम करने तथा राजस्व वसूली में वृद्धि के उद्देश्य से सोमवार को अधीशासी अभियन्ता संतोष कुमार (एएमआईएसपी) के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया। टीम ने सिकंदरपुर तहसील के हॉटस्पाट क्षेत्रों को चिह्नित करने के साथ ही अपेक्षा के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं होने के कारणों की जानकारी ली। इस दौरान बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधितों को निर्देश भी दिए। बार-बार जल रहे ट्रांसफार्मरों पर लगाए जा रहे फ्यूज सेट को भी देखा और कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान अवैध रूप से बिजली का उपभोग कर रहे 25 लोगों का कनेक्शन भी काटा गया। उल्लेखनीय है बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए चलाई गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के बाद भी विद्युत वितरण खण्ड सिकंदरपुर और उससे संबद्ध चार उपके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.