फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 12 -- कायमगंज, संवाददाता लाइन में फॉल्ट से सात से अधिक घंटे आपूर्ति ठप रही। बिजली संकट गहराने से आपूर्ति से लोग परेशान है। लोग पानी तक को तरस गए। कायमगंज नगर और क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली संकट गहराता जा रहा है। मई और जून की तरह सर्दियों में भी बिजली कटौती ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। हालात यह हैं कि ठंड के मौसम में भी इनवर्टर बैटरियां डिस्चार्ज हो रही हैं, जिससे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने से पानी संकट भी गहरा गया। लोगों को सुबह के वक्त हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग न तो सूचना दे रहा है और न ही अधिकारी फोन उठाते हैं। कटौती का कारण जनता तक नहीं पहुंचता, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है। गुरुवार को पूरे दिन की कटौ...