फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 13 -- शमसाबाद, संवाददाता। हजियांपुर बिजली उपकेंद्र की लाइन में फाल्ट आने से एक सैकड़ा गांव के उपभोक्ता रात में अंधेरे में रहे। दस घंटे तक बिजली का संकट बना रहा। कर्मचारी पेट्रोलिंग के लिए नहीं निकले। इससे फाल्ट सही नही हुआ। शनिवार की दोपहर 12 बजे लाइन के फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गयी। हजियांपुर के बिजली उपकेंद्र की मुख्य लाइन में लुधैया केपास जंफर फुंकने से रात दो बजे बिजली की आपूर्ति बंद हो गयी। एसएसओ ने इसको लेकर बड़े अधिकारियों को जानकारी दे दी। रात में कोई भी कर्मी पेट्रोलिंग के लिए नहीं निकला। सुबह को पेट्रोलिंग करायी गयी तब जाकर फाल्ट मिला और जहां बिजली की आपूर्ति खराब हुयी थी उसे ठीक कर दोपहर 12 बजे आपूर्ति चालू करायी गयी तब जाकर उपभोक्ताओं को आपूर्ति मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...