फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 15 -- शमसाबाद, संवाददाता। अपने नलकूप की लाइन को ठीक करते समय रविवार की रात एक संविदा लाइनमैन को हाईटेंशन लाइन का करंट लग गया। वह पोल पर ही लटक गया। घबराये पिता ने आपूर्ति बंद करायी। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बिजली उपकेंद्र हजियांपुर के हरसिंहपुर फीडर पर 35 वर्षीय सुबोध दुबे लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। वह नगला नान गांव का रहने वाला था। रात 11 बजे के करीब गांव के पास अपने नलकूप की लाइन को ठीक कर रहा था तभी लाइन में अचानक करंट दौड़ गया इससे लाइनमैन पोल पर ही लटक गया। नीचे खड़े लाइनमैन के पिता ने हजियांपुर उपकेंद्र पर एसएसओ को सूचना देकर आपूर्ति बंद करायी। पिता की सूचना पर आस पास के ग्रामीण भी मौके पर आ गये और मुश्किल से लाइनमैन को पोल से नीचे उतारा गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुये परिजन उसे शहर के एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.