रुडकी, अक्टूबर 5 -- नगर में ऊर्जा निगम द्वारा बिजली लाइनों की मरम्मत कार्य के चलते रविवार को जादूगर रोड फीडर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहा। इस दौरान लगभग 40 हजार की आबादी को बिजली कटौती से परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत व्यापारी वर्ग को उठानी पड़ी, वहीं आम लोगों के घरों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। दीपावली से पहले तैयारियों के तहत ऊर्जा निगम ने मरम्मत और मेंटेनेंस कार्य शुरू किया है। साथ ही, बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद बिजली लाइनों पर लटक रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम भी किया जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को जादूगर रोड फीडर को बंद किया गया। इस फीडर से सिविल लाइंस, जामुन रोड, जादूगर रोड, सिंचाई विभाग कॉलोनी और नहर पटरी कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रविवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.