बागपत, अप्रैल 5 -- कस्बे की 133 केवीए विद्युत लाइन के दुरस्तीकरण के चलते शुक्रवार को खेकड़ा के साथ क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव में 6 घंटे से अधिक विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिससे शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी में जनजीवन अस्त व्यस्त बना रहा। लोग पेयजल के लिए तरसते रहे। उद्योग धंधों में उत्पादन भी प्रभावित बना रहा। खेकड़ा टाउन और खेकडा देहात विद्युत स्टेशनों को डूंडाहैड़ा के 133 केवीए के विद्युत स्टेशन से बिजली आपूर्ति होती है। यह आपूर्ति 133 केवीए की बिजली लाइन के जरिए होती है। शुक्रवार को लाइन के मरम्मत का कार्य चला। जिससे खेकड़ा के साथ क्षेत्र के सांकरोद, हसनपुर मसूरी, डूंडाहेड़ा, सुभानपुर, अब्दुलपुर, मवीकलां, काठा, फखरपुर आदि गांव में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बाद तक बिजली आपूर्ति ठप पड़ी रही। जिससे दोपहर में पसीना निकाल देने वाली गर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.