शामली, जनवरी 12 -- कस्बा एलम में सहमति के बाद हाई टेंशन पावर लाइन खींचने का भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच शुरू किया गया। कार्यस्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जिसे लेकर कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा। कस्बा एलम के मोहल्ले से प्राइवेट प्रयोग के लिए हाइटेंशन लाइन खिंचे जाने का स्थानीय मोहल्ला वासियों के भारी विरोध किया जा रहा था, बता दें कि प्रस्तावित हाई टेंशन लाइन को एक गली के बीचों-बीच से खींचे जाने के खिलाफ मोहल्ला वासियों ने जमकर विरोध जताया था। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने 8 दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया। धरने के आठवें दिन बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत एवं गठित 5 सदस्यीय टीम ने स्थिति का जायजा लिया और लाइन को बायपास मार्ग से खींचने के प्रस्ताव पर सहमति जताई, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया था। इस सहम...