कुशीनगर, सितम्बर 23 -- कुशीनगर, हिटी। पशु तस्करों पर कार्रवाई में लापरपाही बरतने तथा इसमें संलिप्त होने की आशंका के मामले में लाइनहाजिर हुये कुशीनगर के 25 पुलिस कर्मियों की एडीजी के निर्देश पर मंगलवार को कुशीनगर से बाहर के जिलों के लिए रवानगी होगी। इसमें पुलिस मुख्यालय समेत आधा दर्जन से कार्यालय शामिल हैं। इसके लिए नवागत एसपी ने दो दिन पूर्व एडीजी को पत्र लिखा था। गोरखपुर के पिपराइच में पिछले 15 सितंबर की रात गो-तस्करों ने छात्र की हत्या कर दी थी। नाराज लोगों ने जमकर बवाल किया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया था। कुशीनगर व पिपराइच पुलिस ने दो दिन पूर्व रामकोला के पगार में मुठभेड़ कर ईनामी पशु तस्कर अब्दुल रहीम के दोनों पैर में गोली मारकर दबोच लिया। सीएम की सख्ती के बाद पुलिस महकमा गो तस्करों पर बड़ी कार्रवाई में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.