चंदौली, दिसम्बर 5 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के जीवधीपुर गांव में बीते गुरुवार को प्रस्तावित नए बिजली उप केंद्र के जमीन के लिए हो रहे सीमांकन के दौरान बिजली संविदा कर्मी सुनील द्विवेदी और क्षेत्रीय लेखपाल सुजीत यादव में विवाद हो गया। बिजली कर्मी ने लेखपाल पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए जफरपुर पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि लेखपाल ने आरोप को निराधार बताया है। बिजली विभाग की ओर से जीवधीपुर ग्राम सभा में नए बिजली उप केंद्र की स्थापना होनी है। जिसे लेकर क्षेत्रीय लेखपाल सुजीत यादव बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ जमीन के सीमांकन के लिए पहुंचे। जहां जमीन की पैमाइश के दौरान नापी का फीता खेत में लगे कीचड़ में गिर गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर लेखपाल ने बिजली कर्मी ...