शामली, फरवरी 20 -- क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव डुंडुखेड़ा में बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन को एक स्थानीय उपभोक्ता ने गाली-गलौच करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़ित लाइनमैन ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गांव डुंडुखेड़ा स्थित बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन निज़ाम ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि एक बिजली उपभोक्ता राजवीर पुत्र शाम सिंह ने घर में बिजली आपूर्ति न आने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत का निस्तारण करने के लिए पीड़ित लाइनमैन विद्युत पोल पर चढ़ा हुआ था। उसी दौरान गांव निवासी नेत्रपाल पुत्र इसम सिंह मौके पर पहुंचा और लाइनमैन को देखते ही आक्रोशित हो गया। उसने ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.