बक्सर, दिसम्बर 25 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के रामरेखा घाट स्थित लाइट एंड साउंड के पुर्ननिर्माण कार्य का गुरवार को डीएम साहिला ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि लाइट एंड साउंड का निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए। साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाए। इस कार्य में लापरवाही करने वाले अभियंताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर डीएम के आने की खबर मिलते ही लाइट एंड साउंड के सामने के पथ जो पूरी गंदगी से भरा रहता है। उस मार्ग पर कोई भी जाने से कतराता है। नगर परिषद के कर्मियों ने सभी गंदगी को हटा दिया। सड़क को पूरी तरह से चकाचक कर दिया था। बता दें कि पूर्व सांसद की अनुशंसा पर इसका निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके चाहरदीवारी के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये खर्च किए गए थे। वहीं लाइट एंड साउ...