गुड़गांव, दिसम्बर 13 -- गुरुग्राम। 25 दिसंबर से पहले ही क्रिसमस की रौनक से चमकने लगा है। शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर मॉल्स तक हर जगह त्यौहार का रंग चढ़ चुका है। बाजारों में बढ़ती भीड़ और सजावट देखकर साफ है कि लोग इस बार क्रिसमस को लेकर खासा उत्साहित हैं। सदर बाजार, एमजी रोड, सिकंदरपुर मार्केट और सेक्टर 29 के शोरूम में क्रिसमस का सामान खरीदने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। जगह-जगह रंग-बिरंगी लाइटें, खूबसूरत क्रिसमस ट्री, सैंटा कैप, सैंटा ड्रेस, गिफ्ट बॉक्स, हैंगिंग डेकोरेशन, व्रीथ, ग्लिटर बॉल्स और थीम-बेस्ड सजावटी लाइट्स की भरमार दिखाई दे रही है। मॉल्स में भी त्योहारी माहौल पूरी तरह छा गया है। एंबियंस मॉल, एमजीएफ और ओमैक्स जैसे मॉल्स में विशाल क्रिसमस ट्री लगाए गए हैं, जिनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बच्चों और युवाओं की कतारें नज़र आ र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.