नैनीताल, नवम्बर 22 -- गरमपानी, संवाददाता। रातीघाट निवासी लांस नायक शहीद संजय बिष्ट की दूसरी पुण्यतिथि पर शनिवार को लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम ग्रामीण ने शहीद बिष्ट के नाम पर बनी सड़क पर आयोजित किया। वक्ताओं ने कहा कि लांस नायक संजय बिष्ट ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनका शौर्य और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। श्रद्धांजलि सभा में शहीद के भाई नीरज बिष्ट, तारा सिंह, प्रेम सिंह मेहरा, देवेंद्र सिंह भंडारी, पंकज निगल्टिया, आनंद सिंह, शिवराज सिंह, कमल सिंह, कन्नू गोस्वामी, गोविंद नेगी, नरेंद्र सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने कहा कि शहीदों के सम्मान और स्मृति को जीवित रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।

हिंदी हिन्द...