कौशाम्बी, फरवरी 11 -- सिंघिया पुलिस चौकी के समीप स्थित लॉन्ड्री संचालक के मकान से संदिग्ध हाल में करीब नौ लाख रुपये के गहने गायब हो गए। परिवार ने तीन दिन पहले मकान में घुसी एक अंजान लड़की पर चोरी की आशंका जाहिर की है। गृहस्वामी के बेटे ने सोमवार को घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है। कोखराज थाना की सिंघिया पुलिस चौकी से करीब 150 मीटर की दूरी पर अशोक कुमार दिवाकर का मकान है। अशोक अपने बेटे शनि के साथ मुंबई में रहकर लॉन्ड्री चलाते हैं। तीन दिसम्बर को शनि की शादी हुई थी। यहां घर पर शनि की पत्नी रीता, मां उमा, बहन मुस्कान व छोटा भाई बॉबी रहते हैं। मुस्कान ने बताया कि सात फरवरी को एक अंजान लड़की उसके मकान में घुसी थी। उसे पकड़ लिया गया था। बाद में उसने बताया था कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। गलती से घर में दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.