चक्रधरपुर, जनवरी 11 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के होयोहातु पंचायत के लांजी गांव में आदिवासी समाज के द्वारा धूमधाम से मागे पर्व मनाया गया। पुजारी देउरी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना किया। देउरी द्वारा मुर्गे की बलि और हंड़िया-रासि अपने आराध्य देव सिंहबोंगा को अर्पित की गई। जयरा स्थल पर लोग मांदर और नगाड़े की थाप पर नृत्य करते हुए काफी खुशी मनाई। इस अवसर पर बच्चे हो या बूढ़े-बूढ़ी सभी खुशी पूर्वक मागे पर्व मना रहे थे। नृत्य करने के उपरांत लोग अपने घरों में जाकर लेटो मांडी खाकर स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने लोगों को मागे परब की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए अपने संदेश संबोधन में लोगों से पर्व को खुशी पूर्वक पर्व मनाने की अपील किए। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.