बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- लहेरी थाना पुलिस ने अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर 14 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में तीन ब्राउन शुगर तस्कर है। जिसे 200 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रामचंद्रपुर के शिवपुरी मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों में शिवपुरी निवासी अजीत कुमार, निरंजन कुमार उर्फ गांडूल और नईसराय निवासी रणवीर कुमार है। इसी तरह मुरारपुर मसान के समीप छापेमारी कर 11 बदमाशों को नशा करते व जुआ खेलते पकड़ा गया। इनमें तीन नाबालिग है । जिसे निरुद्ध किया गया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि गुप्त सूचना पर शिवपुरी मोहल्ला से तीन तस्करों को 200 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। इसी तरह मुरारपुर से 11 लोगों को नशा करते व जुआ खेलते पकड़ा गया। इनमें तीन नाबालिग हैं। जिसे निरुद्ध किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...