दरभंगा, जनवरी 7 -- दरभंगा । लहेरियासराय थाना क्षेत्र के टावर चौक के पास स्वीट होम के समीप बुधवार की सुबह सड़क पर पीएचडी विभाग के कर्मी पवन कुमार प्रसाद का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उनके गले पर धारदार हथियार का गहरा जख्म पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। पवन बहेड़ी थाना क्षेत्र के सुसारी निवासी थे। वे पीएचईडी के खान चौक स्थित जिला जल जांच कार्यशाला में परिचारी के पद पर तैनात थे। वे डीएमसीएच परिसर में स्थित सरकारी क्वार्टर में रहते थे। रात को वे ई रिक्शा चलाते थे। ई रिक्शा के बगल में उनका शव पाया गया था। पीएचईडी के कई कर्मियों ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने पांच बजे शाम तक कार्यालय में काम किया...