वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहुराबीर-गिरजाघर मार्ग पर बने 'बॉटलनेक' जल्द सुधारे जाएंगे। इस परियोजना के तहत लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क को एक समान 14 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस कार्य पर मुआवजा सहित करीब 64 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) ने इसका एस्टीमेट शासन की मंजूरी के लिए भेज दिया है। वर्तमान में लहुराबीर से सेनपुरा, चेतगंज, बेनियाबाग, शेख सलीम फाटक और नई सड़क होते हुए गिरजाघर तक मार्ग की चौड़ाई अलग-अलग स्थानों पर 10 मीटर, 12 मीटर और कहीं 14 मीटर है। इस मार्ग से बाबा विश्वनाथ धाम के साथ ही भेलूपुर, बीएचयू और लंका की ओर जाने वाले वाहनों का भारी दबाव रहता है। कम चौड़ाई के कारण कई स्थानों पर मार्ग संकरा हो गया है, जिसे 'बॉटलनेक' कहा जाता है। इससे सुगम आवागमन बाधित होता है और दिन में कई बार जा...