छपरा, फरवरी 23 -- 14 - लहलादपुर में प्रखंड कृषि कार्यालय में मशरूम तकनीक पर ट्रेनिंग लेते किसान लहलादपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय में आयोजित छह दिवसीय मशरूम उत्पादन तकनीक प्रशिक्षण सोमवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने भाग लेकर मशरूम की वैज्ञानिक खेती, बीज चयन, कम्पोस्ट तैयार करने की विधि, तापमान एवं नमी नियंत्रण, कीट एवं रोग प्रबंधन सहित विपणन की बारीकियों की जानकारी हासिल की। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक विष्णुपाल शर्मा ने किसानों को बताया कि कम लागत और कम जगह में मशरूम की खेती कर बेहतर आय अर्जित की जा सकती है। उन्होंने बटन, ऑयस्टर और मिल्की मशरूम की खेती की तकनीकों को व्यवहारिक तरीके से समझाया। किसानों को प्रायोगिक तौर पर बेड तैयार करने, स्पॉन डालने और फसल की देखभाल का अभ...