किशनगंज, फरवरी 15 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के लहरा चौक में एक बंद घर में चोरी की घटना घटित हुई है। बदमाश घर से एलसीडी टीवी चुरा ले गए। गृहस्वामी संजय सिंह ने चोरी की घटना को लेकर शनिवार को किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गृहस्वामी संजय सिंह अपने एक रिश्तेदार की शादी में शहर से बाहर गए थे। उन्हें फोन पर पड़ोसी सूचना देते हुए घर में चोरी की आशंका जताई। इसके बाद गृहस्वामी ने अपने दोस्त को घर जाकर स्थिति की जानकारी लेने को कहा। गृहस्वामी के दोस्त 6 फरवरी को घर गए तो देखा की घर से एलसीडी टीवी की चोरी हुई है। गृहस्वामी जब किशनगंज पहुंचे तब चोरी की घटना की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...