संभल, दिसम्बर 31 -- विकासखंड के गांव लहरा भूड में लंबे समय से मुख्य मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या बनी हुई थी। घरों से निकलने वाला गंदा पानी नालियों के अभाव में सीधे सड़क पर बह रहा था। जिससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। ऐसे में वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को 30 दिसंबर को हिंदुस्तान बोले संभल कॉलम में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। गुन्नौर ब्लॉक के बीडीओ कमलकांत सिंह और एडीओ पंचायत सुनील कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर ग्राम सचिव जितेंद्र प्रसाद की देखरेख में सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। सफाई अभियान के तहत मुख्य मार्ग से कीचड़ हटाया ...