गोड्डा, फरवरी 23 -- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत माल मंडरो पंचायत के लहड़बड़िया गांव स्थित निजी खेल मैदान में दलित मजदूर क्लब के द्वारा तीन दिवसीय प्लास्टिक बांल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जहां इस प्लास्टिक बांल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।वही मौके पर उपस्थित क्लब के अध्यक्ष फुल कुमार किस्कू ने बताया कि पिछले तीन साल से इस खेल मैदान में दलित मजदूर क्लब के द्वारा पुरे तैयारी के साथ प्लास्टिक बांल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जहां इस बार क्लब के द्वारा इस खेल में विजेता टीमों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 30 हजार रुपए दी जाएगी। वही उपविजेता टीम को 20 हजार रूपए दी जाएगी। तीसरे स्थान पर रहे टीम को 6 हजार एवं चौथे पुरस्कार के रूप में भी 6 हजार रुपए दिया जाएगा। बताया कि फाइनल मुकाबले के दिन स्पोर्ट्स प्रोग्राम का भी आयोजन र...