दरभंगा, फरवरी 24 -- अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र के लहटा गांव के डिहबार बाबा स्थान में चल रहे वार्षिक नवाह संकीर्तन यज्ञ का समापन भक्तिमय माहौल में हुआ। बीते 12 फरवरी से नवाह संकीर्तन यज्ञ शुरू हुआ था। नवाह संकीर्तन यज्ञ की विधिवत समाप्ति के बाद भक्ति गायन के साथ फाग गीतों पर भी जमकर अबीर-गुलाल उड़े। बाद में गाजे-बाजे के साथ निकली कलश विसर्जन शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए महादेव मंदिर तालाब में विसर्जित की गई। मौके पर मुखिया सतीश चंद्र झा, पंसस संतोष ठाकुर, अशोक मुखिया, पवन तांती, प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार, दिलीप दास, बच्चन झा, अजीत झा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.