मिर्जापुर, नवम्बर 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता लहंगपुर चौकी प्रभारी के लात मारते और सिपाही के पैसे लेने के वायरल वीडियो मामले में एसएसपी सोमेन बर्मा ने शनिवार को कार्रवाई की है। एसएसपी ने चौकी प्रभारी लहंगपुर उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और लालगंज थाने के सिपाही प्रवीण कुमार राय, पंकज कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को पुलिसकर्मियों के पैर मारते और पैसे लेने का वीडियो वायरल तेजी से वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर इस मामले में तीन अलग-अलग वीडियो सामने आए थे। एक में दरोगा फरियादियों की फरियाद सुनने के दौरान लात मार रहे थे। वहीं दूसरे वीडियो में पैसे लेने का मामला सामने आया। तीसरे वीडियो में बगैर वर्दी में पैसे लिए जा रहे थे। पुलिसकर्मियों पर आम जनता को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगा...