नई दिल्ली, अगस्त 22 -- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश के दो सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं आतंकवादी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के कारण शुक्रवार को समाप्त कर दीं। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 311 (2)(सी) के तहत लिया गया। कर्मचारियों की पहचान भेड़ पालन विभाग में सहायक पशुपालक सियाद अहमद खान तथा स्कूल शिक्षक खुर्शीद अहमद राठेर के रूप में की गई है। खान केरन इलाके का और राठेर कारनाह इलाके का रहने वाला है। दोनों स्थान उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हैं। अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल ने मामले के तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार किया। उन्होंने कहा, 'उपलब्ध जानकारी के आधार पर दोनों की गतिविधियां ऐसी हैं कि उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाना चाहिए।'बारामूला में लगाए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.