नई दिल्ली, मार्च 19 -- यूपी के मेरठ के रहने वाले लंदन में मर्चेंट नेवी अफसर रहे सौरभ राजपूत की हत्या उनकी ही पत्नी (मुस्कान रस्तोगी) ने अपने प्रेमी (साहिल शुक्ल) के साथ मिलकर कर दी। इस घिनौने अपराध को छिपाने के लिए मुस्कान और साहिल ने किसी फिल्मी कहानी की तर्ज पर प्लान बनाया। मुस्कान ने सौरभ को दवा देकर बेहोश कर दिया और फिर प्रेमी साहिल के साथ मिलकर उसके सीने में दिल वाली जगह पर चाकू से कई वार किए। हत्या करने के बाद उसका सिर काटा और लाश के 15 टुकड़े कर डाले। इन टुकड़ों को उन्होंने प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिया। ऊपर से पूरे ड्रम में सीमेंट-डस्ट का घोल बनाकर भर दिया। इसके बाद मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल घूमने चले गए। 18 मार्च को सामने आए इस हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। हर कोई मुस्कान और साहिल की क्रूरता और सौरभ राजपूत की मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.