देहरादून, दिसम्बर 10 -- देहरादून में एक महिला ने लव मैरिज के महज दो महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की है, जहां 25 वर्षीय पूजा पत्नी बिरजू को कोठी के बाथरूम में रस्सी के फंदे पर लटका पाया गया। पुलिस को सूचना मंगलवार सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली, जिसके बाद फव्वारा चौक चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत महिला को नीचे उतारा और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि पूजा बीते दो वर्षों से विक्रम लूथरा की कोठी में रहकर घरेलू सहायक का काम कर रही थी। कोठी के चौथे माले पर उसे रहने के लिए एक कमरा दिया गया था। घटना के समय वह अकेली ही रहती थी। पुलिस ने बताया कि पूजा को बाथरूम में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। यह भी पढ़ें- आरडी और एफडी के नाम पर 12 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.