अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी के साथ लव जेहाद का मामला सामना आया है। शहजाद नाम के युवक ने पहले नाम बदलकर किशोरी से दोस्ती की। फिर इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते हुए प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि अब धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को करणी सेना के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोर इलाके में ही कोचिंग जाती थी। इसी बीच किशोरी की मुलाकात सारसौल निवासी शहजाद से हो गई। उसने अपना नाम हिमांशु बताकर इंस्टाग्राम पर चैटिंग शुरू कर दी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो दोस्ती हो गई। आरोप है कि इसी बीच आरोप...