बरेली, दिसम्बर 28 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। रेस्टोरेंट में आयोजित नर्सिंग छात्रा की बर्थ डे पार्टी में समुदाय विशेष के दो दोस्त भी शामिल हुए। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर हंगामा किया तो मारपीट हो गई। प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मामला रफा-दफा कर दिया। सीओ ने फटकार लगाई तो तलाश करके तीन युवकों का चालान किया गया। बदायूं की रहने वाली युवती प्रेमनगर के एक हॉस्टल में रहकर बीएससी नर्सिंग कर रही है। शनिवार को छात्रा का जन्मदिन था, इस पर वह अपने दोस्तों के साथ प्रेमनगर के द डेन कैफे एंड रेस्ट्रो में पहुंची थी। पार्टी में कुल दस लोग थे, जिनमें दो समुदाय विशेष से ताल्लुत रखने वाले शान और वाकिफ नाम के छात्र भी थे। इस दौरान बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता रेस्टोरेंट में पहुंच गए और लव जिहाद का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.