कोडरमा, अगस्त 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा से भारी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग आज हजारीबाग जाएंगे। वहां मटवारी गांधी मैदान में आयोजित कुशवाहा युवा विकास मंच के बैनर तले लवकुश जयंती मनाई जाएगी। इसमें विभिन्न राज्यों से 10 से 15 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद जतायी जा रही है। कोडरमा के कुशवाहा समाज से जुड़े लोगों ने बताया कि झारखंड के हजारीबाग में पहली बार लवकुश जयंती मनायी जा है जो पांरपरिक ऐतिहासिक त्योहार के रूप में भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में संरक्षक प्रशांत कुशवाहा, अध्यक्ष सूरज कुशवाहा, उपाध्यक्ष जय नारायण कुशवाहा, रामस्वरूप मिस्त्री, सचिव नारायण प्रसाद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विकास कुशवाहा, प्रवक्ता देव नारायण कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, लीलो महतो, संरक्षक बबलू कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, राजेश कुशवाहा आदि शामिल होंगे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.