हजारीबाग, जून 16 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि। शहर के हरंनगंज स्थित मैक्स हॉस्पिटल परिसर में रविवार को अखिल भारतीय कुशवाहा युवा मंच जिला इकाई की बैठक हुई। संचालन देव नारायण प्रसाद ने किया। बैठक में 10 अगस्त को लव कुश जयंती मनाने पर विचार किया गया। जिले में राजनीतिक ,सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने लिए हर गांव में संगठन बनाने पर चर्चा हुई। बैठक कि अध्यक्षता करते हुए सूरज कुशवाहा ने कहा कि हजारीबाग,चतरा रामगढ़ व कोडरमा कुशवाहा जाति की संख्या कम नहीं है। फिर भी राजनीतिक क्षेत्र में काफी पीछे है। पंचायत से लेकर जिला स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए समाज के लोग जागरूक हो रहे हैं। मौके पर विकास कुशवाहा,जय कुशवाहा,नारायण प्रसाद बांबी कुमार,बिनोद कुमार, शैलेश कुशवाहा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...