नई दिल्ली, फरवरी 1 -- बिहार के बेगूसराय में खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र के नुरूल्लाहपुर-मोहनपुर सीमान पर बदमाशों ने शनिवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान बाड़ा गांव के वार्ड पांच निवासी योगेंद्र पासवान का छोटा पुत्र बीएससी नर्सिंग का 20 वर्षीय छात्र प्रियांशु राज उर्फ बादल के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर एसपी मनीष, मंझौल डीएसपी नवीन कुमार सहित स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद की है। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर स्थित मक्का के खेत से मृतक का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया। भीड़ में कुछ लोगों द्वारा प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या किये जाने की चर्चा भी हो रही थी। मृतक के पिता ने बताय...