कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्फूर्ति का शनिवार को समापन हुआ। इसमें विभिन्न खेलों के आधार पर लवकुश यादव को मिस्टर स्फूर्ति और श्वेता को मिस स्फूर्ति का खिताब दिया गया। वहीं, तुषार को मिस्टर फ्रेशर और शिवानी वर्मा को मिस फ्रेशर का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. जी नलनकिल्ली, मुख्य अतिथि आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित, प्रो. गोपाल दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी ने किया। 100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में लवकुश यादव प्रथम, सूरज यादव द्वितीय और करण सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में श्वेता प्रथम, मनस्वी व प्राची द्वितीय और अनुष्का द्विवेदी तृतीय स्...