आगरा, मार्च 31 -- ऑल सेंट्स स्कूल शमसाबाद रोड के छात्र लवकुश यादव ने यूपी स्टेट जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। 19 से 22 मार्च तक बहराइच में आयोजित प्रतियोगिता में लवकुश ने आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए 52 किग्रा भारवर्ग में दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लवकुश की उपलब्धि पर स्कूल के निदेशक त्रिलोक सिंह राणा, युवराज राणा, प्रिंसिपल योगेश उपाध्याय, आनंद सिंह और खेल प्रशिक्षक दीपक मिस्त्री, यास्मीन अंजुम ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.