भोपाल, फरवरी 10 -- कथित लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद के बाद अब किन्नर जिहाद का मामला सामने आया है। हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की जहां पर किन्नर डेरों में धर्मांतरण के लिए इस जिहाद को चलाने का आरोप लगा है। यह आरोप किन्नरों की एक गुरु (मुखिया) सुरैया हाजी पर लगा है। उन पर आरोप है कि वह हिंदू किन्नरों पर जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाती हैं। वह हिंदू किन्नरों पर ना केवल नमाज पढ़ने का दबाव बनाती हैं, बल्कि नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले किन्नरों के उपवास भी तुड़वा देती हैं। यहां तक कि उन्हें गौमांस खाने के लिए भी मजबूर करती हैं और मना करने पर लोहे की रॉड से पिटाई करती हैं। यह आरोप किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजयदास ने लगाया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद जांच की मांग उठी है।हिंदू किन्नरों से पैसा छीन, मस्जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.