फतेहपुर, फरवरी 24 -- फतेहपुर। बांदा-कानपुर मार्ग स्थित ललौली कस्बे के अंदर बाढ़ में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष है। लम्बे समय से मार्ग के खस्ताहाल होने के कारण आवागमन दुश्वारियों भरा था। लोक निर्माण विभाग के सीडी-2 द्वारा काम बारिश के पूर्व शुरू कराया गया था लेकिन यमुना नदी में आने वाली बाढ़ के दौरान नदी का पानी कस्बे की सड़क तक पहुंचने से मार्ग खस्ताहाल हो गया था। लंबे समय तक ललौली कस्बे का मार्ग गड्ढा युक्त होने के साथ ही काफी जर्जर हो चुका था। जिससे यहां से आवागमन करने वाले बड़े वाहनों के खराब हो जाने के कारण आए दिन जाम के झाम से राहगीरों को जूझना पड़ता था। वहीं क्षेत्र का व्यापार भी पूरी तरह से चौपट हो गया था। जिस पर निर्माण खंड-2 द्वारा इसके शेष भाग बंधवा से चिल्ला मार्ग का निर...