फतेहपुर, जनवरी 1 -- विजयीपुर। किशनपुर कस्बे में शुक्रवार नए साल में केपीएल सीजन-7 का आगाज हो चुका है। विधायक कृष्णा पासवान ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच ललौली और आशू इलेवन फतेहपुर के बीच खेला गया। ललौली ने दमदार परफार्मेंस से जीत दर्ज की। सैकड़ों की तादाद में मौजूद दर्शको ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तो सोशल मीडिया में प्रसारित लाइव मैच का लुत्फ उठाया। किशनपुर कस्बा के नागा बाबा क्रिकेट ग्राउंड में आशू इलेवन फतेहपुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी के लिए उतरी ललौली की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में ही कप्तान शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभाला। टीम के गिरते रनरेट को सुधारने के लिए एहसान व हफीज ने ताबड़तोड़ हिटिंग से 12 ओवर में 158 का लक्ष्य खड़ा कर दिया। आशू इलेवन ...