बागपत, जनवरी 27 -- चांदीनगर। ललियाना गांव में युवकों के दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। ललियाना निवासी रौनक ने बताया की 26 जनवरी को वह अपने दोस्त अभिनव पुत्र बब्लू के साथ गांव के ही वेद मंदिर इन्टर कालिज में प्रोग्राम देखने गया था। जब वह प्रोग्राम देखकर वापस लौट रहा था, तो चमरावल के पांच युवकों ने उसे रोक लिया और गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.