दरभंगा, फरवरी 3 -- दरभंगा। मिर्जापुर में सोमवार को पूर्व रेलमंत्री स्व. ललित नारायण मिश्र की 103वीं जयंती मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने समाज व राष्ट्र की उनकी सेवा को देखते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग केन्द्र सरकार से की। इस अवसर पर डॉ. अरुण गिरी, चंदेश्वर गिरी, पूर्व मुखिया लक्ष्मेश्वर तिवारी, संतोष गिरी, मनोज तिवारी, बालकृष्ण चौधरी, विवेक नागवंशी, हरिओम कुमार, प्रवीण कुमार गिरी, विकास कुमार, मो. तमन्ना, मो. हुसैन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...