जमशेदपुर, जनवरी 2 -- ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति जमशेदपुर इस बार भी स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र की 51वीं पुण्यतिथि मनाएगी। समिति इस मौके पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी जो ब्लड बैंक जमशेदपुर और वोलेंट्री ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सहयोग से संपन्न होगा। यह कार्यक्रम 11.30 बजे से मिथिला भवन, सुभाष नगर छोटा गोविंदपुर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी समिति के उप महासचिव अशोक झा पंकज ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...