सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- सीतामढ़ी। पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री स्व. ललित नारायण मिश्रा की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार नील ने किया। कार्यक्रम को संबोधित प्रदेश प्रतिनिधि मो. अफाक खान, सीताराम झा, मो. शम्स शाहनवाज, संजय कुमार बिररख, संपूर्णानंद झा, रितेश रमण सिंह, आफताब अंजुम बिहारी, जैनेन्द्र कुमार राम आदि ने कहा कि स्व. ललित नारायण मिश्र महान स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् थे। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के संसदीय सचिव रहने के बाद उन्होंने मंत्री के रूप में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में बतौर रेल मंत्री उन्होंने सम्प...