जौनपुर, जनवरी 21 -- जौनपुर, संवाददाता। रावेनशॉ यूनिवर्सिटी, कटक (ओडिशा) में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, बिहार को पांच विकेट से पराजित कर अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त कर ली। अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन पांच फरवरी से सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी, राजकोट में किया जाएगा। क्वार्टर फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की टीम निर्धारित 20 ओवर में 142 रन ही बना सकी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से गेंदबाजी में मनु राजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि प्रिंस मौर्य, दीपक यादव और शशांक मेहरोत्रा को एक-एक सफलता मिली।लक्ष्य का पीछा करत...