अल्मोड़ा, दिसम्बर 16 -- एसएसजे विवि की ओर से बागेश्वर में हुई अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्याल्दे डिग्री कॉलेज के छात्र ललित सिंह बिष्ट ने गोला फेंक में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है। ललित के पदक जीतने पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आभा अग्रवाल, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जगदीश चंद्र, टीम मैनेजर डॉ. हरीश सिंह सहित अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...